राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में श्रद्धा का योगदान
Keywords:
वैज्ञानिक प्रगति, अकेलेपन और मानसिक द्वंद्व, राष्ट्र-निर्माण, नवचेतना, उपभोक्तावादी मानसिकताAbstract
श्रद्धा का चरित्र जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित ‘कामायनी’ से लिया गया है। वह केवल एक प्रमुख पात्र के रूप में ही उपस्थित नहीं है, बल्कि उसके कार्य और आदर्श समकालीन समाज के लिए भी महत्त्वपूर्ण हैं। जयशंकर प्रसाद ने श्रद्धा को यहां प्रेम, विश्वास, करुणा, संवेदना और जीवन-समन्वय की प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया है। राष्ट्र-निर्माण केवल राज्य या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच एकता, सहयोग, विश्वास और साझा पहचान को मजबूत करना है। नारी अपनी संवेदनशीलता, रचनात्मकता, सेवाभाव और नेतृत्व-क्षमता के माध्यम से राष्ट्र के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है। इस दृष्टि से श्रद्धा का चरित्र नारी की सृजनात्मक और समन्वयकारी भावना का प्रतिनिधित्व करती है।