वांचो जनजातीय लोकसाहित्य में अभिव्यक्त गोदना परंपरा एक सांस्कृतिक अध्ययन

Authors

  • MD. Zohurul Islam अतिथि सहायक आचार्य, इन्दिरा गाँधी शासकीय महाविद्यालय, तेजू, अरुणाचल प्रदेश

Keywords:

जनजाति वांचो, सांस्कृतिक, गोदना, वांगहम, वांगसा, वांगसू, वांगपन, थून हु, डिंग हु, तोक हु, मुंड शिकार, सौन्दर्य, युद्ध, पिंडली

Abstract

गोदना भारत की प्राचीन परम्पराओं में से एक है। विश्व में यह आदिवासी संस्कृति का एक अंग माना जाता है, इसका शाब्दिक अर्थ किसी सतह को बार-बार छेदना अर्थात् अनेक बार छिद्रित करना है। गोदना को अलग-अलग प्रान्तों में अलग-अलग नाम से संबोधित किया जाता है। वांचो जनजाति  में गोदना को  ‘हू’ (Hu) या ‘चू’ (Chu)  कहा जाता है। इस समाज में गोदना की  परंपरा बहुत पुरानी  है। यह इनकी पहचान तथा  प्राचीन परंपरा के रूप में स्थित है। वांचो  लोकसाहित्य में गोदना की लंबी परंपरा देखने को मिलती है ,जब युवती किशोरावस्था में होती है तो पहला गोदना नाभि के नीचे बनाया जाता है इससे यह ज्ञात होता है की लड़की अब युवा हो चुकी है। इसी प्रकार पुरुषों में भी गोदना गुदवाना एक प्रकार से वीर और शौर्य का प्रतीक है। समाज में जब कोई युद्ध से जीतकर सिर काटकर गाँव में लाता था तो पुरुष पहला गोदना अपने गालों पर बनवाते थे जिसे शौर्य एवं वीरता का  प्रतीक माना जाता था। वांचो समाज में गोदना उनकी  संस्कृति का एक अंग है। विवाह के दौरान भी युवती गोदना गुदवाया करती थी, यह  दिन त्योहार की  तरह गाँव भर में मनाया जाता था। वांचो समुदाय में गोदना मात्र शारीरिक अलंकरण का साधन नहीं, अपितु पुरुषों में सामाजिक प्रतिष्ठा जनजातीय अस्मिता का प्रतीक है।

Downloads

Published

2026-11-23

Issue

Section

Articles

How to Cite

वांचो जनजातीय लोकसाहित्य में अभिव्यक्त गोदना परंपरा एक सांस्कृतिक अध्ययन. (2026). Vagdhara : A Multilingual Peer Reviewed Reserach Journal, 1(3), 1-5. https://vagdhara.in/index.php/vagdhara/article/view/35

Similar Articles

1-10 of 26

You may also start an advanced similarity search for this article.