‘ठीकरे की मंगनी’ : परिधि के अंदर और परिधि के बाहर की स्त्री का अंतर्द्वंद

Authors

  • हिमा देवी छेत्री शोधार्थी, हिंदी विभाग, राजीव गाँधी विश्वविद्यालय, रोनो हिल्स, दोईमुख, अरुणाचल प्रदेश
  • Rajeev Ranjan Prasad सहायक प्रोफेसर, हिंदी विभाग, राजीव गाँधी विश्वविद्यालय, रोनो हिल्स, दोईमुख, अरुणाचल प्रदेश

Keywords:

पितृसत्तात्मक प्रवृत्तियां, लैंगिक विभाजन, स्त्री-पुरुष सम्बन्ध, रूढ़िवादी विवाह-संस्था, स्त्री-शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्त्री स्वातंत्र्य, स्त्री अस्मिता

Abstract

मानव-मन की अनुभूतियाँ स्त्री और पुरुष में नहीं बटीं होती हैं. इस प्राणी-जगत में लैंगिक विभाजन आधुनिक समाज के लिए उस विडंबना की तरह है जो सत्य और न्याय के विरुद्ध आचरण करता है। साहित्य में स्त्री-पुरुष संबंधों को लेकर गहन विचार-विमर्श देखने को मिलती है। नासिरा शर्मा ऐसी ही एक वरिष्ठ साहित्यकार हैं जो स्त्री की मांगलिक वृद्धि और सहज अभिव्यक्ति की मांग करती हैं जिनको परिवार और समाज के चौखट से बाँध कर रख दिया गया है। यह बंधन या दायरा इतनी मजबूत है कि एक स्त्री इनके भीतर ही छटपटाती हुई दिखती है या फिर इन विडम्बनाओं का शिकार होते हुए दम तोड़ देती हैं। लेकिन नासिरा शर्मा इस यथास्थितिवाद से निजात दिलाने के लिए स्त्री के शिक्षित और जागरूक होने पर बल देती हैं। उनका उपन्यास ठीकरे की मंगनी इसका बेहतरीन उदहारण है। इस उपन्यास में नासिरा शर्मा ने महरुख जैसी सशक्त जीवन-चरित्र को खड़ा किया है। महरुख के जीवन में घटित त्रासदियाँ स्त्री-जीवन के सामूहिक त्रास को दिखाती हैं। दरअसल, स्त्री की सामाजिक स्थिति, पारिवारिक जिम्मेदारी और दूसरों पर निर्भरता के प्रश्न इतने बड़े हैं जो एक स्त्री को न मुक्त होने देते हैं और न ही ढंग से जीवन जीने देते हैं। नासिरा शर्मा के उपन्यास ‘ठीकरे की मंगनी’ की पात्र महरुख का जीवन केवल एक स्त्री के व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि उस सामाजिक व्यवस्था का भी चित्रण है, जिसमें स्त्री के जीवन से जुड़े निर्णय प्रायः पुरुष और बाहरी समाज द्वारा लिया जाता है। इस जगह नासिरा शर्मा एक स्त्री के ‘स्व’ के अस्तित्व को स्त्रियों की सामूहिक-चेतना और अस्मिता-बोध से जोड़ती हुई दिखाई देती हैं। नासिरा शर्मा ने ‘ठीकरे की मंगनी’ उपन्यास में महरुख जैसे संवेद्य चरित्र द्वारा आज की स्त्री के सपनों, इरादों और निर्णयों को बड़ी मजबूती से दिखाने का प्रयास किया है। यह शोध-पत्र ‘ठीकरे की मंगनी’ उपन्यास के माध्यम से स्त्री के स्वातंत्र्य-भावना, आर्थिक संपन्नता और जनतांत्रिक दृष्टिकोण का सम्यक पड़ताल करती है।

Downloads

Published

2026-11-23

Issue

Section

Articles

How to Cite

‘ठीकरे की मंगनी’ : परिधि के अंदर और परिधि के बाहर की स्त्री का अंतर्द्वंद. (2026). Vagdhara : A Multilingual Peer Reviewed Reserach Journal, 1(3), 38-41. https://vagdhara.in/index.php/vagdhara/article/view/34