मिस रमिया दलित नारी की पीड़ा और प्रतिरोध की गाथा
Keywords:
दलित चेतना, स्त्री विमर्श, जातिगत भेदभाव, अछूतपन, वर्ग-संघर्ष आत्म-सम्मान, प्रतिरोध, उत्पीड़न, आर्थिक विषमता, नैतिकता, आंबेडकरी विचारधारा।Abstract
'मिस रमिया' उपन्यास की लेखिका कावेरी जी है। जो भारतीय समाज के हाशिये पर पड़े वर्गों खास तौर पर निम्न जाति के लोगों के जीवन-संघर्ष को रेखांकित करती है। यह कृति केवल एक व्यक्ति की नहीं; बल्कि एक व्यापक सामाजिक विसंगति की कथा है। जो जातिगत भेदभाव संस्थागत अन्याय और उत्पीड़ित समुदायों की अस्मिता के सवाल को केंद्र में रखती है। मुख्य पात्र रमिया और श्यामली है जो आर्थिक तंगी के बावजूद शिक्षा और नैतिकता को प्राथमिकता देती है। समाज की अराजक ताकतों और जातिगत द्वेष से भरे पात्रों जैसे रतन और शंकर के खिलाफ खड़ा होती है और आगे चलकर शिक्षिका बनकर न्याय का प्रतीक बनती है। वहीं माधो चाचा और मधु दी जैसे पात्र यह दिखाते हैं कि शिक्षा के संस्थान भी जाति के आधार पर भेदभाव करते हैं। जहाँ योग्यता से अधिक सवर्णता को वरीयता दी जाती है। लेखिका की भाषा-शैली सरल खड़ी बोली के साथ-साथ मगही-भोजपुरी के आंचलिक शब्दों को भी समेटे हुए है। जो कथा को प्रामाणिकता प्रदान करती है।