देवशीष पाणिग्राही का कथासंसार : विमुग्ध विन्यास

Authors

  • Dr. Sarat Kumar Jena Visva-Bharati

Keywords:

कथा साहित्य, समकालीन कथा, मध्यमवर्गीय परिवार, ग्रामीण और शहरी परिवेश, आकस्मिक अंत और शुरुआत

Abstract

कथाकार देवशीष पाणिग्रही के सामाजिक, साहित्यिक और व्यक्तिगत जीवन के बीच कोई फर्क नहीं है। उनके व्यक्तिगत जीवन में जो खोजें और उपलब्धियाँ थीं, और जिन बौद्धिक सवालों का वे सामना करते थे, वे सभी उनके कथालेखन में प्रतिबिंबित होते हैं। वे अपनी कहानियों में एक समग्र विचारधारा और मूल्य प्रस्तुत करना चाहते थे, जो हमेशा प्रासंगिक, नया और युग के अनुरूप हो। इक्कीसवीं सदी के व्यक्ति को जो अनेक प्रकार के संकट, संघर्ष, मानवीय मूल्यबोध का ह्रास, व्यक्तित्व की दोलायमान स्थिति, मानसिक विश्लेषण आदि से जूझना पड़ता है—उन्हें तथ्य व तर्कपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करना उनके कथाशिल्प की मुख्य ध्वनि रही है। मध्यमवर्गीय परिवार और मध्यवय जीवन की मानसिकता को चित्रित करने के साथ-साथ प्राच्य मानसिकता और आध्यात्मिक अन्वेषणबोध को लेकर उनका कथाशिल्प अत्यंत विविधतापूर्ण रहा है।

Downloads

Published

2026-11-23

Issue

Section

Articles

How to Cite

देवशीष पाणिग्राही का कथासंसार : विमुग्ध विन्यास. (2026). Vagdhara : A Multilingual Peer Reviewed Reserach Journal, 1(3), 6-11. https://vagdhara.in/index.php/vagdhara/article/view/31